बच्चों ने दिलाया मृत मां को इंसाफ

मुजफ्फरपुर। जिले में दो नाबालिग बच्चों ने अपनी मां के कातिल को बा-मशक्कत आजीवन कारावास की सजा दिलाने में कामयाबी हासिल की है। मुजफ्फरपुर के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश 6 की अदालत ने शनिवार को कातिल शिक्षक शम्भू राम को उम्रकैद के साथ-साथ दस हजार का जुर्माना भी लगाया है। जिले के सरैया थाने के चकमधुआ के रहने वाले इस करण-अर्जुन की मां की हत्या बरुराज के शिक्षक शम्भू राम ने नहर में डुबाकर वर्ष 2014 में मार डाला था। इस केस में सभी गवाहों के साथ-साथ इन बच्चों के घर वालों ने भी गवाही नहीं दी थी। लेकिन इन बच्चों की गवाही और तत्परता की बदौलत कातिल को उम्रकैद की सजा सुनाई। दरअसल, सरैया की मृतका वीणा देवी का शव 13 अगस्त 2014 को कुढनी के तुर्की ओपी में तिरहुत नहर में मिला था। अनुसंधान में पता चला कि शम्भू राम जमीनी विवाद के एक केस में मदद के बहाने घर से बाइक से ले गया और नहर में डुबाकर मार डाला। तुर्की ओपी में इस कांड का यूडी केस दर्ज किया गया, लेकिन बाद में इन बच्चों की पहल पर हत्या का केस दर्ज हुआ। इस कांड के सभी गवाह समय के साथ मुकर गये। लेकिन कांड के अनुसंधानक के साथ-साथ दोनोंं बच्चे अडिग रहे और शिक्षक शंभु राम का गुनाह साबित हो गया। अदालत में यह फैसला आते ही भीड़ उमड़ गयी और सभी की जुबान पर यही केस छाया रहा। न्यायालय परिसर में लोग इन दोनों बच्चे को देखने के लिए जमा हो गये और शाबाशी देने लगे। केस के सरकारी वकील संगीता शाही ने बताया कि इस फैसले के हर पहलु में अदालत ने करण-अर्जुन का जिक्र किया है।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •