लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यूपी के 32वें सीएम पद की शपथ ली। उनके साथ केशव प्रसाद मौर्य और द‍िनेश शर्मा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। कांशीराम स्मृति उपवन में हुए समारोह में नरेेंद्र मोदी, अमित शाह और लालकृष्ण अाडवाणी समेत कई बड़े नेता आए। सेरेमनी में 9 राज्यों के सीएम भी मौजूद रहे। मुलायम-अखिलेश यादव भी शपथ ग्रहण में पहुंचे। बता दें, 7 दिनों के सस्पेंस के बाद शनिवार को यूपी के सीएम के नाम का एलान हुआ था।योगी आदित्यनाथ के साथ 21 कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली।

The Prime Minister, Shri Narendra Modi being received by the Governor of Uttar Pradesh, Shri Ram Naik, the Union Home Minister, Shri Rajnath Singh and the Uttar Pradesh Chief Minister designate Yogi Adityanath, on his arrival, at Lucknow, Uttar Pradesh on March 19, 2017.

इसमें श्रीकांत शर्मा, सतीश महाना, राजेश अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण चौधरी, सुरेश खन्ना, सत्यदेव पचौरी, जयप्रताप सिंह, ओमप्रकाश राजभर, स्वामी प्रसाद मौर्य, जयप्रकाश सिंह, सिद्धार्थनाथ सिंह, नंदगोपाल नंदी, दारा सिंह चौहान, एसपी सिंह बघेल, धरमपाल सिंह, रमापति शास्त्री, बृजेश पाठक, राजेंद्र सिंह, मुकुल बिहारी, आशुतोष टंडन और रीता बहुगुणा शामिल हैं। रीता बहुगुणा कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुई थीं। उन्होंने लखनऊ कैंट सीट पर मुलायम की बहू अपर्णा यादव को हराया था। इनके अलावा स्वामी प्रसाद मौर्य बीएसपी से बीजेपी में शामिल हुए थे।

The Prime Minister, Shri Narendra Modi at the swearing-in ceremony of the new government of Uttar Pradesh, at Lucknow on March 19, 2017. 	The Union Minister for Micro, Small and Medium Enterprises, Shri Kalraj Mishra, the Chief Minister of Uttar Pradesh, Yogi Adityanath and other dignitaries are also seen.

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •