एक माह में चार लोगों की आग से मौत

कोलकाता। अगलगी की एक घटना में एक बार फिर एक व्यक्ति की मौत आग में जिन्दा जलने के कारण हो गयी। वहीं उत्तर व दक्षिण चौबीस परगना जिले में में एक माह में चार लोगों की मौत आग में जलने से हो गयी। पुलिस व स्थानीय लोगों ने बताया कि ताजा घटना में जहां एक मकान जल कर खाक हो गया वहीं मकान मालिक निताई सीट की मौत हो गई। घटना दक्षिण 24 परगना के ढोलाहाट थाना अन्तर्गत दिगम्बर पुर ग्राम पंचायत के यशोदा मोड़ पर घटी। बुधवार रात लगभग 11 बजे के करीब आग लगी। खबर पाकर मौके पर पहुचे चार दमकल इंजनों ने आग को काबू में किया। इसमें निताई सीट का बेटा सुबल सीट भी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बुधवार रात निताई सीट की पुत्रवधू खाना बना रही थी। पास में निताई बाबू की लकड़ी, बांस और मनिहारी की दुकान है| अधिक भीड़ होने के कारण उन्होंने अपनी बहू को बुलाया तो वह दुकान में चली गई। इधर सिलिंडर में आग लग गई और आग चारों तरफ फैल गई। इसी दौरान निताई बाबू ने अपनी जान की परवाह किए बिना घर में सामान निकालने घुसे और बाहर नहीं निकले। आग की खबर पाकर मौके पर ढोलाघाट थाने की पुलिस और दमकल के चार इंजन मौके पर पहुंचे और चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद घर के अंदर से निताई बाबू का जला शव बाहर निकाला। इस दौरान निताई बाबू का बड़ा बेटा भी जल गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्ञात हो कि लगभघ 17 दिन पहले ही उत्तर 24 परगना के दत्तापुकुर के सोदरपुर क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जल कर मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि यह आत्महत्या का मामला है या फिर पति ने पहले पत्नी और बच्चे को आग लगाई और बाद में खुद को आग लगा ली। मृतकों के नाम पति कुश घोष, पत्नी काजल घोष व मासूम बेटी सायंती है। इस बात की जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला और बच्चे की रविवार को रात मृत्यु हो गयी थी, जबकि कुश घोष नामक शख्स की मौत आरजी कर अस्तपताल में हुई थी। वह पेशे से चालक था। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •