सिलीगुड़ी। कर्सियांग वन विभाग एवं एसएसबी की 41वीं बटालियन ने संयुक्त अभियान चलाकर बागडोगरा से दुर्लभ प्रजाति के नाग के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर की पहचान ताराचंद उरांव एवं रविन उरांव के रूप में की गई है। एसएसबी की 41वीं बटालियन ने बताया कि खर्सियांग वन विभाग एवं उसके जवानों ने बागडोगरा से दो लोगों को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया था। दोनों की गिरफ्तारी के बाद छानबीन के दौरान उसके पास से दो तक्षक बरामद किए गए। दोनों तस्करों को नाग के साथ बागडोगरा पुलिस के हवाले कर दिया गया है। बागडोगरा पुलिस ने दोनों तस्करों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया।

Spread the love
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    4
    Shares
  •  
    4
    Shares
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •