पटना। जदयू से अलग हुए शरद गुट ने उपचुनाव में अररिया लोकसभा, जहानाबाद एवं भभुआ विधानसभा सीट पर यूपीए उम्मीदवारों को समर्थन देने की घोषणा की है। शरद गुट ने यूपीए के पक्ष में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करने का भी निर्णय लिया है।शरद यादव 21 फरवरी को बिहार के चार दिवसीय दौरे पर आएंगे। वे वैशाली, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण का दौरा करेंगे। 24 फरवरी को दीघा में आयोजित महाधरना में शरद यादव भाग लेंगे। यह कार्यक्रम राजीव नगर के किसानों के आंदोलन के पक्ष में किया जाएगा।बुधवार को शरद गुट के नेता शिवशंकर सिंह कुशवाहा एवं बीनू यादव ने पत्रकारों को बताया कि 21 जिलों में शरद गुट द्वारा जिलाध्यक्ष का मनोयन किया गया है।पश्चिम चंपारण में अमित कुमार, पूर्वी चंपारण में जितेंद्र कुशवाहा, भागलपुर में मो. हसी अख्तर, रोहतास में चुनचुन पासवान, भोजपुर में राजेंद्र ठाकुर, कैमूर में मनोज यादव, जहानाबाद में भूषण कुमार वर्मा, गया में रवि वर्णवाल, बक्सर में रामाशीष कुशवाहा, मुजफफ्फरपुर में दिनेश राय को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •