गया। 

बिहार के गया में जेडीयू एमएलसी के बेटे रॉकी पर हत्या का आरोप लगने के बाद सोमवार को एनडीए ने गया बंद का ऐलान किया है। इस मामले में आरोपी रॉकी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। बीती रात रॉकी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई ठिकानों पर छापेमारी की। गया बंद के दौरान कई जगहों पर तोड़फोड़ के साथ ही आगजनी के कोशिश की गई है। बता दें कि बिहार के गया जिले में 18 साल के नौजवान अदित्य सचदेवा नाम के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आरोप किसी और पर नहीं बल्कि इलाके के कुख्यात बिंदी यादव और जदयू की विधान पार्षद मनोरमा देवी के बेटे रॉकी पर लगा है। ऐसे में एक बार फिर इस वारदात के बाद अब विपक्ष के जंगलराज के दावों को दम मिल रहा है। आदित्य के साथ गाड़ी में बैठे उसके अन्य दोस्तों ने बताया कि शनिवार रात बोध गया में स्विफ्ट कार से वो लोग अपने दोस्त आदित्य सचदेव के जन्मदिन की पार्टी से घर लौट रहे थे, जब रास्ते में उन्होंआने मनोरमा देवी के बेटे रॉकी की कार को ओवरटेक करने की कोशिश की थी। लेकिन उनकी कार को रास्तां नहीं दिया गया था, फिर अचानक से उनको रोकने के लिए दूसरी तरफ से हवाई फायरिंग शुरू हो गई। उसने बताया की फायरिंग करने वालों में से एक कमांडो की यूनिफार्म में भी था। उसने आगे बताया की फिर उन लोगो ने उनके साथ मार पिटई की और जब वो वहां से भागने लगे तब उन पर गोली चला दी जो आदित्य को लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से ही एमएलसी मनोरमा देवी और उनका बेटा रॉकी फरार हैं। किसी को उनकी कोई भी जानकारी नहीं हैं कि आखिर वो दोनों है कहां। हालांकि पुलिस ने काफी दबाव के बाद रॉकी के बॉडीगार्ड राजेश कुमार को और एमएलसी मनोरमा देवी के पति एवं पूर्व पार्षद बिंदी यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों से पुलिस की पूछताछ जारी है। बिंदी यादव का कहना है कि उनके बेटे रॉकी ने जानबूझ कर गोली नहीं चलाई थी। उससे गोली गलती से चल गई थी। उनका ये भी कहना था कि घटना के समय उनका बेटा गाड़ी चला रहा था और उसकी गाड़ी को ओवरटेक करके रोका गया था और उसको बाहर खींचकर मारा भी था। उन्होंने कहा कि उनके बेटे रॉकी ने अपने बचाव के लिए बंदूक निकाली थी जो गलती से चल गई।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •