मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

कोलकाता। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखण्ड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और राजस्थान के विभिन्न जगहों में अगले 24 घंटों के दौरान शीतलहर के अनुमान है। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह बढ़ कर 6.4 डिग्री सेल्सियस हो गयी। रविवार को दिल्ली में मौसम का सबसे सर्द दिन था। घने कोहरे की वजह से रेल सेवा पर भी खासा असर पड़ा है। इस राज्य की करें तो लगातार ठण्ड के बाद राज्य में घने कोहरे के साथ शीतलहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग द्वारा शीतलहर को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। लोग इस राज्य में ठण्ठ से जहां ठिठुर रहें हैं वहीं सर्द हवाओं से उपजे शीतलर का प्रकोप झेल रहें हैं।424 धुंध से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार प्रभावित हो रही है तो यातायात पर भी असर पड़ रहा है। अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार आज महानगर कोलकाता का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो स्वाभाविक से एक डिग्री नीचे है।आज मालदा 8.4 (-4), श्रीनिकेतन 6.2 (-5), बांकुड़ा 8.4 (-4), बहरमपुर 7.6 (-5), कृष्णनगर 6.2 (-5), दीघा 9.3(-4),डायमण्ड हार्बर 9.3 (-4) व जलपाईगुड़ी में 5.9 (-5) डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। सात जनवरी को ठण्ड ने बिगत छह साल का खुद का रिकार्ड तोड़ दिया था। जनवरी माह से दिसंबर से ही ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू किया था। नए साल में सर्दी अपने शबाब पर पहुंच गई। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल कुछ दिनों तक मौसम का यही मिजाज रहेगा। मोसम विभाग की माने तो आने वाले कई दिनों सूर्य देव के दर्शन तो होंगे, लेकिन तापमान में कोई खास अंतर देखने को नहीं मिलेगा। सिलीगुड़ी के अलावा जलपाईगुड़ी व उत्तर दिनाजपूर में भी दिन काफी ठंड रहेगा। इन जगहों पर न्यूनतम तापमान रहेगा। जबकि मालदा, कूचबिहार व दक्षिण दिनाजपुर में न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की सम्भावना है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में 35 से 45 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाएं चलने का अनुमान है। इस दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के कुछ जगहों में शीतलहर तथा कुछ जगहों पर भयंकर ठंड के आसार हैं। पश्चिम बंगाल, आंतरिक ओडिशा, झारखंड, उत्तराखंड के नीचले हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तरी राजस्थान और तेलंगाना के विभिन्न क्षेत्रों में शीतलहर का अनुमान है। इस दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, पूर्व उत्तर प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश के विभिन्न जगहों पर ठंडा दिन तो कुछ जगहों पर भयंकर ठंडा दिन रहने का अनुमान है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •