रौनक कुमार शंकर
खड़गपुर। अपने ही कमरे में एक सुरक्षा अधिकारी तन्यमय राहा राय संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाये गये। घटना खड़गपुर के टाटा मेटालिक्स क्वार्टर की है। जहां के एक कमरे से पुलिस ने तन्यमय राहा राय की सड़ी लाश बरामद की। शव को कमरे से झुलता पाया गया। नादिया जिले के निवासी व सेना के पूर्व अधिकारी तन्यमय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से तमाम सवाल खड़े हो गये हैं। उनका शव सोमवार की रात को पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर बरामद किया। टाटा मेटालिक्स सुरक्षा मैनेजर के तौर पर कार्यरत तन्यमय शनिवार को काम पर गये थें। शनिवार व रविवार को उनके यहां कम करने वाली परिचारिका व दुध देने वाले ने कमरे का दरवाजा भीतर से बंद पाया। उक्त लोगों ने कई बार आवाजा भी लगाई लेकिन भीतर से दरवाजा किसी ने नहीं खोला। पड़ोसियों को संदेह होने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो तन्यमय का शव मिला। बहरहाल महानगर कोलकाता में रहने वाली तन्यमय की पत्नी को घटना की जानकारी दी गई है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •