पटना। आखिर कर पुलिस ने पत्रकार राजदेव हत्यां कांड में बड़ी सफलता पाई है।  हिन्दुस्तान समाचार पत्र के सीवान ब्यूरो चीफ राजदेव रंजन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। एडीजी सुनील कुमार के मुताबिक हत्या में शामिल शूटर समेत पांच अपराधी पकड़े गए हैं। पूछताछ में पांचों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। हत्या में इस्तेमाल की गई 7.65 बोर की पिस्टल के अलावा तीन मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।  पुलिस अभी तक हत्याकांड के साजिश कर्ताओं का पता नहीं लगा पाई है।

इनमें राजेदव रंजन को गोली मारनेवाला शूटर रोहित कुमार भी शामिल हैं। इसके अलावा लाइनर और लोकेशन बताने की भूमिका में रहे विजय कुमार (25 वर्ष), सोनू कुमार गुप्ता (18वर्ष) , राजेश कुमार  और ऋषु कुमार (20) को गिरफ्तार किया गया है। एडीजी के मुताबिक इन्होंने हत्या में अपनी संलिप्तता कबूल की है। इनके आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में एडीजी मुख्यालय सुनील कुमार ने राजदेव रंजन हत्याकांड में हुई गिरफ्तारी का खुलासा किया। एडीजी के मुताबिक पुलिस ने इस घटना को चुनौती के रूप में लिया था। घटना के 11 दिन बाद बुधवार को पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। बहरहाल देखना है कि मामले में आगे और क्या होता है।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •