मेयर फिरहाद हाकिम भी शोभायात्रा में शामिल

फिरोज/इम्तियाज/ जहीर
कोलकाता। पूरे संसार के लिए रहमत बनकर आए हजरत मोहम्मद मुस्तफा के जन्म दिवस यानी नबी दिवस के उपलक्ष्य में आज महानगर कोलकाता सहित राज्य भर में शोभायात्रा का आयोजन हुआ। महानगर कोलकाता के मेयर फिरहाद हाकिम ने कहा कि हजरत मोहम्मद मुस्तफा केवल इस्लाम के लिये नही पूरे संसार के लिये आये थे और अल्लाह ने उन्हें भेजा था। उक्त अवसर पर मटियाबुर्ज, खिदिरपुर, वाटगंज, तिलजला, तपसिया सहित महानगर में आज नबी दिवस मनाया गया। वार्ड 134 के पार्षद शम्स इकबाल अनिल व पूर्व बोरो चेयरमैन व पार्षद मो. इकबाल मुन्ना नबी दिवस के जुलूस में शामिल हुए। वहीं समाजसेवी जैद अनवार मोहम्मद ने कहा कि हमे अपने रसूल से शिक्षा लेना है और उनके रास्तों पर चल कर दुनियां भर में अमन का पैगाम प्रचारित करना है। भरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज नबी दिवस सम्पन्न हुआ। आज पूरे महानगर की फिजा आका की आमद, मरहबां’ के नारों से गूंजती सुनी गई।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •