एक बार फिर दिलीप घोष की जुबान ने उगला जहर

सिलीगुड़ी। mgप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने पुनः विवादित बायन देकर साबित कर दिया है कि वह अपने ट्रैक पर ही रहेंगे। उत्तर बंगाल दौरे पर आज सिलीगुड़ी आये दिलीप घोष राज्य सरकार पर निशाना साधा। वहीं उन्होंने ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपने पाप को बहाने के लिये गंगा सागर गयी थीं। पत्राकारों से बातचीत करते हुए पहाड़ के मुद्दे पर दिलीप घोष ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस पहाड़ पर कब्जा जमाना चाहती है लेकिन यहां आने की तृणमूल नेताओं में हिम्मत नही है। उन्होंने कहा कि पहाड़ समें तिस्ता उत्सव चल रहा है। यहां सीएम के रहने की बात थी लेकिन वह गंगा सागर में हैं। मुझे तो लगता है कि वह वहां पाप बहाने गयी है। देश भर में बीजेपी के प्रो हिन्दु नीति के कारण भाजपा में आ रहें हैं। ममता शायद इन्ही कारणों से कि एक वर्ग को अपनी ओर खिंच सके वह गंगा सागर का दौरा कर रही है। तृणमूल का एक नेता ब्राम्हण सम्मेलन कर रहा है तो राहु गांधी मंदिर जा रहें है।एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि अन्य ही नहीं देखा जाये तो इस राज्य में भी हत्याएं हो रही है। बहरहाल आपको बता दें कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष साल भर अपने विवादित बोल बचन से खबरों में रहें। उन्होने कहा था कि जब ममता दिल्ली में नाटक कर रही थीं, हम चाहते तो उनके बाल पकड़ के निकाल सकते थे, हमारी पुलिस वहां हैं, पर हम ऐसा नहीं करते। यही नहीं उनके इस बयान के बाद जब उनसे बात की गई तब भी वह अपने बयान पर कायम कर और कहा कि अगर एक सीएम पीएम के लिए इस तरह के शब्दों का प्रयोग कर सकता है वो ठीक है। यही नहीं दिलीप घोष ने अमर्त्य सेन के बारे में कहा था कि इस देश में उनका क्या योगदान है। घोष ने कोलकाता में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमारे एक बंगाली साथी ने नोबल पुरस्कार जीता और हमें इस पर गर्व है.. लेकिन उन्होंने इस राज्य के लिए क्या किया? उन्होंने इस राष्ट्र को क्या दिया है? नालंदा विश्वविद्यालय के चांसलर के पद से हटाए जाने से सेन अत्यधिक पीड़ित हैं। ऐसे लोग बिना रीढ़ के होते हैं और इन्हें खरीदा या बेचा जा सकता है और ये किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं। ’’

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •