जाकिर अली
हुगली। आज सुबह से हुगली जिले के तमाम अंचलों में लोग अचानक ही आटो रिक्शा के हड़ताल के कारण परेशानी का शिकार हुए। जिले में तमाम जगहों पर आटो चालकों ने बिना परमीशन वाले अवैध छोटे वाहनों के खिलाफ हड़ताल कर दी जिसके कारण सैंकड़ो की संख्या में आटो जगह जगह खड़े तो दिखे लेकिन आटो चालकों ने वाहन चलाने से इंकार कर दिया। आटो युनियन के अध्यक्ष देवब्रत बिश्वास ने मीडिया कर्मियों के सवालों के जावब में कहा कि यहां के वैध आटो चालक अवैध वाहनों के कारण परेशानी का समाना करते रहे और पुलिस मूक बनी रही। आज लगभग 700 आटो चालकों व मालिकों ने आरटीओ को मामले पर एक ज्ञापन भी सौंपा व उचित कार्रवाई की मांग की। चुंचुड़ा, मोगरा, त्रिवेणी, कुंतीघाट सहित जिले के तमाम जगहों पर अवैध वाहनों के कारण हमे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और हमलोगों का पेशा मार खा रहा है। ऐसे में हमारे पास हड़ताल के अलावा कोई चारा ही नही था।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •