महिलाएं, दलाल, मैनेजर व ग्रहक सहित 11 गिरफ्तार

कोलकाता। पुलिस ने लोगों से मिली सूचना के बाद सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए कुल 11लोगों को गिरफ्तार किया। उक्त गिरफ्तारी गरीया स्थित 208/1 ए रासबिहारी एवेन्यु के एक अवासन में की गई। पुलिस ने बताया कि सुराना हाउस नाम के उक्त अवासन से के द्वितीय तल्ले पर स्थित एक फ्लैट में देह का धंधा चल रहा था। कोलकाता पुलिस की महिला तस्कर रोधी विभाग द्वारा गिरफ्तार लोगों में दो दलाल, एक मैनेजर, आठ महिलाएं व दो लोग यहां रंगरेलिया मनाने आये थे। पुलिस ने यहां से शराब की बोतले, कण्डोम व नकद रुपये भी जब्त किया है। अभी 24 घंटे पहले ही पुलिस ने रंग रेलिया मना रहें 10 लोगों में छह को आपत्तिजनक अवस्था में रंगों हाथ दबोचा। घटना टालीगंज 83 बी सतीश मुखर्जी रोड के एक अवासन का है। जहां पर देह व्यवसाय को अंजाम दिया जा रहा था। गिरफ्तार किये गये लोगों में छह महिला, दो युवक व एक दलाल शामिल है। स्तानीय लोगों ने बता कि यहां राफी दिनों से उक्त धंधा चल रहा था। कई बार पुलिस से शिकायत की गई थी लेकिन पुलिस इन बातो पर कान ही नहीं दे रही थी।
Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •