जलपाईगुड़ी। एक सर्वे में इस राज्य की जेलों पर सवाल खड़े किया गया है। ऐसे में एक विचाराधीन बंदी ने फिनाइल खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बंदी का नाम नरेश महाली (26) बताया गया। जेल प्रबंधन ने बताया कि फिलहाल जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल में बंदी का इलाज चल रहा है। वह नागराकाटा के सुलकापाड़ा के नया लाइन इलाके का रहने वाला है। मारपीट व हत्या मामले में उसे गत 27 अक्टूबर 2016 को जेल में लाया गया था।जेलर राजीव रंजन ने कहा कि फिनाइल खाने को लेकर जांच शुरू की गई है। अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल वह खतरे से बाहर है। मामले की जांच चल रही है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •