कोलकाता।एक ओर जहां राज्य में पीएम मोदी की सभा को लेकर राजनीतिक उफान देखा गया तो वही महानगर के दक्षिण कोलकाता में तृणमूल का चुनाव प्रचार जम कर हुआ। इस दौरान दक्षिण कोलकाता से तृणमूल की प्रार्थी माला राय के समर्थन में एक रैली निकाली गई जिसमें सैकड़ों लोग मौजूद थे। रैली तृणमूल नेता मोहम्मद इकबाल व पार्षद शम्स इक़बाल अनिल के नेतृत्व में निकाली गई। मौके पर मोहम्मद इकबाल व पार्षद शम्स इक़बाल अनिल ने कहा कि राज्य में जनता के विकास के प्रति मुख्यमंत्री संकल्पबद्ध हैं और यह राज्य तेजी के साथ विकास कर रहा है। ठीक इसी तरह से मुख्यमंत्री के निर्देश पर माला राय भी इस अंचल का विकास करेगी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •