पुषन चक्रवर्ती
कोलकाता। 95भारत माता जिन्दाबाद कहने वाला और भागवान श्रीराम व माता गंगा की बात करने वाला भाजपाई बन जाता है। हम अपने देश व संस्कृति की बात करें तो हम सम्प्रदायिक हों जाते हैं। हम यहां आज समरसता दिवस मना रहें हैं तो वह लोग तुष्टीकरण दिवस का पालन कर रहें हैं। रावण व सुपर्णखा के वंशज रों रहें हैं। उक्त बात आज हाजरा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने कही। वह आज पार्टी के ओबीसी मोर्चा द्वारा आयोजित व डॉ. बीआर अम्डेकर के महाप्रयाण दिन समरसता दिवस पर बोल रहें थें। राहुल सिन्हा ने कहा कि बाबरी मस्जीद के ध्वंस के पीछे कांग्रेस जिम्मेवार है । कारण कांग्रेस ने तुष्टीकरण के नाम पर राम लला का अपमान किया है। राहुल सिन्हा ने कहा कि आज देश की व्यवस्था भारत माता के योग्य संतान के हाथ में हैं। हमने ही कश्मीर के लालाचौक में तिरंगा लहराया तो किसी को बूरा क्यों लगता है। हम मार खाने वालों में नहीं है बरन पीएम मोदी की सरकार ने दिखा दिया की हम पाक में सर्जिकल स्ट्राइक कर सकतें हैं। हम किसी कम नहीं है और न हमे किसी से कम आंकने की कोशिश की जाये । समस्या के समाधान हेतु ओबामा भी पीएम मोदी के शरण में आते हैं और रही बात ट्रंप की तो तो यह हमारे पीएम के लिये ट्रंप कार्ड हैं। आज देश के तमाम देशों में हमारे पीएम को हीरो कहा जा रहा है। मै ममता और राहुल को कहता है कि दुनिया से पूछ लें की समप्रदायिक कौन है। राहुल सिन्हा ने कहा कि हिजाब पहनकर नामाज पढ़ने से कोई असम्प्रदायिक नही हो जाता है। सबकों पता है कि कौन क्या है। कारण सभी ने देखा है कि रामनवमी व हनुमान जयंती के जुलूस में यहां कैसे लाठियां चलती है। इस दौरान राज्य सभा के पूर्व सांसद चंदन मित्रा, स्वपन पाल आदी ने अपनी बात कही।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •