मारने के बाद शव को जलाया

घटना के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीम ममता बनर्जी की घटना की निंदा

मालदा/कोलकाता। एक ‘लड़की को लव जिहाद से बचाने के लिए’ एक शख्स को बुरी तरह से पीटने के बाद जिंदा जलाने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। घटना राजस्थान की है। घटना पर राज्य की सीेम ममता बनर्जी ने दुख व्यक्त किया है।  आरोपी शंभूनाथ रायगर ने इस भयानक कृत्य को रिकॉर्ड भी किया व इसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया। यह घटना राजस्थान के राजसमंद जिले में हुई। घटना का वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने कहा रायगर से मामले में पूछताछ की जा रही है।उन्होंने कहा कि मरने वाले की पहचान मोहम्मद भट्ट शेख के रूप में हुई है। निर्मम हत्या केस में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शंभूलाल ने अफराजूल की हत्या करने के बाद शव को जला दिया था।
आश्चर्यजनक तौर पर एक दूसरे वीडियो में रायगर अपने कार्य को सही ठहराते दिख रहा है। वह वीडियो में दावा कर रहा है कि इस ‘कार्य को लड़की को लव जिहाद से बचाने के लिए अंजाम दिया।’ मनोज कुमार ने कहा कि पुलिस को राजसमंद जिले के राजनगर में एक अधजले शव के पड़े होने की सूचना मिली थी। वह एएसपी मनीष त्रिपाठी व डीएसपी राजेंद्र सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्हें विकृत अवस्था में शव मिला. इसके फौरन बाद फोरेंसिक साइंटिफिक लैब (एफएसएल) टीम व श्वान दस्ते को बुलाया गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को बंगाल के एक मजदूर की राजस्थान में हत्या किए जाने की निंदा की।ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, “हम बंगाल के एक मजदूर की राजस्थान में की गई जघन्य हत्या की निंदा करते हैं। कैसे लोग इस हद तक अमानवीय हो सकते हैं? दुखद।” वहीं राजस्थान के गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया के अनुसार मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित किया गया है।
Spread the love
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    4
    Shares
  •  
    4
    Shares
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •