कोलकाता। देश में लगातार बढ़ते नशे के ग्राफ को कम करने और लोगों को नशे की लत से दूर करने के लिए नशा मुक्त भारत बनाने के लिए विशाल रैली का आयोजन अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा किया गया। रैली के बारे में जानकारी देते हुए देवराज यादव ने बताया कि रैली पोर्ट अंचल के टीना खोली हाइड रोड से शुरु हुई व भूकैलाशगढ में समाप्त हुई।रैली अंतर्राष्ट्रीय व्यसन मुक्ति दिवस पर निकाली गई। रैली में विशेषकर युवाओं व छात्र छात्राओं ने रैली के माध्यम से नशा न करने का संकल्प दिलाया। स्थानीय लोगों ने रैली में अपना भरपूर सहयोग दिया। रैली में भरत शर्मा, अनिल सिंह, श्याम बिहारी, राम प्रकाश मिश्रा आदी मौजूद रहें।

Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •