कोलकाता। राज्य की सीएम ममता बनर्जी के बारे में उनके राजनीतिक विरोधी चाहें जो कहें लेकिन तमाम चिजें हैं जो ममता बनर्जी या फिर यूं कहें की दीदी को सबसे अलग करती है। उनके कारण ही शाहरुख खान का पश्चिम बंगाल से गहरा रिश्ता बन गया है। शाहरुख आईपीएल की क्रिकेट टीम कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के मालिक हैं, और इसके चलते उनका प्रदेश की सीएम ममता बैनर्जी के साथ भी एक अलग रिश्ता बन गया है। ममता बैनर्जी को शाहरुख बहन मानते हैं और सभी की तरह उन्हें ‘दीदी’ कह कर बुलाते हैं।
कोलकाता में अपनी फिल्म जब हैरी मेट सेजल का प्रमोशन करने पहुंचे शाहरुख ने अपने रिश्ते को लेकर एक खुलासा भी किया। शाहरुख ने बताया कि वो हर साल रक्षा बंधन पर दीदी यानी ममता बैनर्जी के कॉल का इंतजार करते हैं। ‘हर साल मैं एक खास विश का इंतजार करता हूं। दीदी मुझे हर साल राखी पर कॉल कर के विश करती हैं। मैं इस साल उनके कॉल का इंतजार कर रहा हूं।’

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •