कोलकाता। सेंट जान एम्बूलेंस ब्रिगेड वेस्ट बंगाल डिस्ट्रीक्ट द्वारा आज फ्लैग डे मनाया गया। फ्लैग डे कार्यक्रम का उद्घाटन डिप्टी कमिश्नर (एडमिनिस्ट्रेशन) दुर्गादास साहा ने दीप जलाकर ने किया। डिप्टी कमिश्नर डा. बाबुल दत्ता ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में उक्त जानकारी देते हुए कहा कि दुनिया भर में लगभग देढ़ सौ साल प्राचीन संस्थान है जो दुनियां भर में लोगों को स्वास्थ्य सम्बंधित सेवा प्रदान करते आ रही है।लेकिन कोरोना काल में हम हर सम्भावित स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की कोशिश कर रहें हैं। वहीं असिस्टेंट कमिश्नर (फाइनेंस) प्रदीप कुमार धर ने कहा कि आज कोरोना दुनिया भर में महामारी बन गया है लेकिन हमलोग जान हथेली में रखकर मानवता की सेवा कर रहें हैं। सुंदरवन हो या फिर जंगलमहल हम हमेशा तैयार रहते हैं।इस दौरान डिवीजनल कमाण्डेट जगदीश यादव ने कहा कि आज सबका एक ही ध्येय हो कि किस तरह मानवता के लिये मानव को बचाया जा सके।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •