मृतक के परिजनों ने की तोड़फोड़
दो लोग गिरफ्तार

कोलकाता। बीपी पोद्दार अस्पताल के बाद अब पियरलेस अस्पताल में हंगामा बरपाया गया। एक मरीज ननी गोपल चटर्जी की मौत के बाद उनके घरवालों ने उक्त अस्पताल में तोड़फोड़ कार हंगामा खड़ा किया। पुलिस व स्थानीय सूत्रों ने बताया कि बाघजतीन के विद्यासागर के निवासी ननी गोपाल को इस अस्पताल में आज सुबह को आपात विभाग में लाया गया था। कुछ देर के बाद उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही के कारण ही ननी गोपाल की मौत हुई है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के लोगों ने उनलोगों को मरीज के बारे में डाक्टरों से बात तक नहीं करने दिया। ऐसे में गुस्साएं लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की। उन्होंने कंम्यूटर भी तोड़ दिया। मौका-ए- वारदात पर आई पुिलस ने हंगमा कर रहें दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि दो दिन पहले ही ननी गोपाल अस्पताल से घर लौटे और फिर उनकी हालत खराब हो गई। उनके इलाज के लिये लाखों रुपये दिये गये थें। फिर आज उन्हें जब अस्पताल लाया गया तो िलाज में लापरवाही के कारण उनकी मौत हो गई। 97 साल के ननी गोपाल को निमोनिया था।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •