विवादास्पद बांग्लादेशी लेखिका ने किया “कन्याश्री” पर हमला

कोलकाता। विवादास्पद बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने एक बार फिर अपने शब्दों से विवाद को जन्म देने की कोशिश की है। अब उन्होंने राज्य की सीएम ममता बनर्जी के द्वारा शुरु की गई कन्याश्री योजना को निशाना बनाया।  उन्होंने अपने पेसबुक पोस्ट में लिखा है कि “संयुक्त राष्ट्र ने ममता बनर्जी को उनके कन्याश्री योजना के लिये सम्मानित किया है”। यह चमत्कार है! “लड़कियों को औरत के रुप में देखना है तो एशिया के सबसे वृहत्तम रेडलाइट इलाका सोनागाछी में जाकर हों आये”। कालीघाट, खिदिरपुर, बउबाजार,लेबूतल्ला के रेडलाइटों में घुम कर आइय़े आपकों पता चल जाएगा कि उक्त जगहों पर किस गंदे व दमघोंटू वातावरण में लडकियां यौनदासी का जीवन जी रही हैं!

सिर्फ यहीं नहीं विवादास्पद बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने लिखा कि, किस तरह से बच्चीयों की तस्करी हो रही है। वह हर रोज पतितालयों में बेची जा रही है। देख कर आयें कि किस तरह से लड़कियां रेप ही नहीं बरन गैंगरेप की शिकार हो रही है। रास्ता घाट अली गली में में लड़कियां उत्पीड़ित हो रही है। घरों में ही सैंकड़ों वधुएं ससुराल वालों के उत्पीड़न का शिकार हो रही है। पढ़ीं लिखी लड़कियां भी पत्पीड़न का नहीं सह पाने के कारण खुदकुशी कर रही है। आइये देखकर आये कि सैंकड़ों लड़कियों को दहेज का शिकार होना पड़ रहा है। वधु हत्याओं का ग्राफ बढ़ रहा है। बाल विवाह की शिकार लाकों कन्याएं हों रही है। क्या बोल रहीं हूं! मै कैसे देख सकती हूं, मेरा तो बंगाल में आना ही निषेध है! कारण मैने जैसे कि मैने महा अपराध किया हो। लड़कियों के अधिकार के तहत मैने दो दर्जन किताब लिखा।“

Spread the love
  • 26
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    26
    Shares
  •  
    26
    Shares
  • 26
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •