जाकीर अली/जेपी शर्मा

हुगली। राज्य में लोकतंत्र नाम की कोई चीज ही नहीं है।बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले जो हिंसा हो रही है। गुण्डों व पुलिस व तृणमूल के नोताओं के साथ साथ हमे लड़ना पड़ रहा है। हमे चारों ओर से तैयार रहना है। उक्त बात आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने हुगली जिले के श्रीरामपुर में कही। वह इस दिन यहां पार्टी के नेताों के गरों में आये थें। दिलीप घोष ने कहा कि भाजपा के कई नेता समेत 23 भाजपा समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्हें रामनवमी की शोभायात्रा में कथित तौर पर शस्त्र लेकर रैली करने का आरोप लगाया गया है। लेकिन उनलोगों के खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है जो बाहर से आकर चुनाव के लिये नामांकन कर रह भाजपा नेताओं पर बम गोलियों से हमले कर रहें हैं। घोष ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले जो हिंसा हो रही है, उसके लिए पूरी तरह से तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। दिलीप घोष ने कहा कि राज्य में पुलिस को सरकार ढाल बनाकर इस्तेमाल कर रही है। जबकि रामनवमी की शोभायात्रा में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है ताकि इस राज्य में पंचायत चुनाव को बाहुबल से जीता जा सके। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष सुबीर नाग, सचिव रामक्रीत यादव आदी मौजूद थें।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •