अगलगी में एक महिला भी झुलसी

स्थानीय लोगों में फैली दहशत

 

कोलकाता।

फोटो-रमेश राय

फोटो-रमेश राय

महानगर कोलकाता में अगलगी का क्रम जारी है। वृहत्तर मटियाबुर्ज संलग्न रवीन्द्र नगर थाना इलाके के अकरा फाटक के सब्जी बाजार में आाग लगने के कारण जहां अफरा तफरी रही वहीं स्थानीय लोगों में दहशत भी फैल गई। दमकल, स्थानीय लोगों, पुलिस सूत्रों से मिजी जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार की सुबह लगभग छह बजे की है। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि आग सबसे पहले किरोसिन तेल के एक दुकान में लगी और आग ने कई दुकानों को अपने चपेट में ले लिया। खबर के लिखे जाने तक आग में तीन दुकानें राख हो चुकी थी। वहीं किरोसिन के दुकान में लगी आग में एक महिला भी झुलस गई है। मामले पर बात करने पर महेशतला पौर मंडल1 भाजपा के महासचिव प्रदीप शर्मा ने घटना बताया कि उन्होंने ही दमकल को फोनकर आग की घटना की जानकारी दी। दमकल के तीन इंजनों द्वारा आग को काबू में किया गया। आग के कारण का पता नहीं चल सका है। किरोसिन तेल की दुकान में आग्नरोधी उपाय की अनदेखी करा मामला सामने आ रहा है। मामले की जांच दमकल व स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •