मालदा।  भारत-बांग्लादेश सीमांत इलाके में जाली नोट पकड़े जाने का क्रम जारी है। मालदा जिले के  कालियाचक थाना अंर्तगत मिलिख सुल्तानपुर इलाके से कुल 4 लाख 18 हजार रुपये का जाली नोट जब्त किया गया। सभी 2 हजार के नोट है। जाली नोट मिलने के बाद ही बीएसएफ व पुलिस ने सीमांत इलाके में तलाशी अभियान शुरू की। मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
बीएसएफ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बांग्लादेश से हबिबुर रहमान उर्फ हाबिल काफी मात्रा में जाली नोट लेकर भारत आ रहा था। इसके बाद ही सीमांत इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए। सूचना के अनुसार रविवार को तस्कर जाली नोट लेकर भारतीय सीमा की ओर आ रहा था। बीएसएफ 24 नम्बर बटालियन जवानों के सुरक्षा इंतजाम के कारण वापस लौट गया। लेकिन जाली नोट से भरा बैग सीमा पर ही फेंक दिया। इसमें कुल 4 लाख 18 हजार नोट रखा हुआ था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बांग्लादेश के चपाई नवाबगंज जिले के शिवगंज थाना अंर्तगत शाहापाड़ा के निवासी हबीबुर रहमान जेएमबी के छत्र-छाया में काफी दिनों से भारत के लिंकमैन विधुत की सहायता से जाली नोटों कारोबार करता आ रहा है। इससे पहले नकली पासपोर्ट व वीजा लेकर भारत में जाली नोट कारोबारियों से बैठक करने आए जेनारूल इस्लाम उर्फ कालू को सीआईडी ने गिरफ्तार किया था। उसके पास से बंगाल, असम, आंध्रप्रदेश, गुजरात, कर्नाटक समेत कई देश के विभिन्न इलाकों में मौजूद लिंकमैन के बारे में पता चला था।
Spread the love
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    4
    Shares
  •  
    4
    Shares
  • 4
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •