हावड़ा, हुगली सहित राज्य के कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन व थानों का घेराव

जाकीर अली

hooghly bjp 2a

कोलकाता। लालबाजार सेंट्रल हिरासत में बंद भाजपा के वरीय नेताओं को शुक्रवार को बैंकसाल कोर्ट में पेश करने उन्हें जमानत मिल गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष सहित राज्य सभा से सांसद रुपा गांगुली, लाकेट चटर्जी आदी को भी जमानत मिली है।

वहीं राज्य के तमाम जगहों पर इस दिन प्रदेश भाजपा के लालाबाजार अभियान के दौरान कथित पुलिस ज्यादती व भाजपाईयों के गिरफ्तारी के खिलाफ पथावरोध से लेकर थानों का घेराव भी हुआ। हावड़ा ब्रीज पर इस दिन प्रदेश भाजपा के द्वारा पथावरोध कर अपने गुस्सा जाहिकर किया गया व लालाबाजार अभियान के दिन पुलिस कार्रवाई को लोकतंत्र पर हमला बताया गया। हुगली जिले के चुंचुड़ा थाने का घेराव करते हुए भाजपा समर्थकों ने गिरफ्तार किये भाजपा नेताओं को छोड़ने की मांग की। इस दौरान जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुबीर नाग,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुरेश साव व प्रदेश भाजपा के ओबीसी मोर्चा के सचिव रामक्रीत यादव भी मौजूद रहें। इधर सिलीगुड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठी चार्ज के खिलाफ भाजपाईओं ने हल्ला बोल तरीके से विरोध प्रदर्श न किया। उक्त दौरान पुलिस व भाजपा समर्थकों के साथ जमकर धक्का मुक्की हुई और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस का बैरिकेड भी तोड़ा।

वहीं प्रदेश भाजपा ने कार्यकर्ताओं पर हुए लाठी चार्ज प्रदेश भाजपा ने कार्यकर्ताओं पर हुए लाठी चार्ज की राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी से शिकायत की है। इसके साथ ही इस घटना में राज्यपाल से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। प्रदेश भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को ही राजभवन में राज्यपाल से मिलकर घटना की न्यायिक जांच की मांग की। साथ ही आन्दोंलन से जूड़े दस्तावेज सौंपा कि किस तरह से एक धार्मिक स्थल से जुलूस में अराजक तत्वों ने बम फेंका।  भाजपा प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक व प्रदेश भाजपा प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य, विधायक मनोज टिग्गा तथा सचिव राजू बनर्जी सहित अन्य कई प्रदेश नेता शामिल थे। उन्होंने राज्यपाल को पूरी घटना से अवगत कराया। भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शांतिपूर्ण जुलूस पर लाठी चार्ज किया। इसमें महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। ब्रेबोर्न रोड, बीबी गांगुली स्ट्रीट, सीआर एवेन्यू, फियर्स लेन, बेंटिक स्ट्रीट में पुलिस ने आंदोलनकारी भाजपा कार्यकर्ताओं पर बेरहमी से लाठी चार्ज किया। भाजपा प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि एक धार्मिक स्थल से भाजपा के जुलूस पर बम और पत्थर फेंके गए। इस तरह से भाजपा के लोकतांत्रिक आंदोलन को विफल करने की कोशिश की गई। आंदोलनकारी भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस का हमला लोकतंत्र की हत्या है। शमिक भट्टाचार्य ने कहा हमले में 200 से भी अधिक भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। इनमें 95 कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आंदोलन के दौरान दिलीप घोष सहित 141 लोगों को गिरफ्तार किया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •