रामलला की भक्ति में झूमे भक्तिगण

अकड़ा फाटक राम नवमी उत्सव कमिटी द्वारा निकाली गई शोभायात्रा।

जयदीप यादव
कोलकाता। जहां महानगर कोलकाता में श्रीराम नवमी की शोभायात्रा व जुलूस की धूम रही वही पोर्ट अंचल में भी आज शाम को जगह जगह श्री रामनवमी की शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धांलु शामिल हुए। मटियाबुर्ज स्थित टीजी रोड़ के मैलाडिपो भगाड़ मैदान से आज श्री रामनवमी उत्सव शोभायात्रा जुलूस निकाला गया जिसमे हजारों की संख्या में रामभक्त शामिल हुए। इस दौरान मटियाबुर्ज अंचल जय श्रीराम के उद्घघोष से गूंज उठा। उक्त शोभायात्रा जुलूस का आयोजन श्री रामनवमी उत्सव समिति द्वारा किया गया । समिति की ओर से रतन सिंह व भगवानजी झा ने बताया कि यह हिंदुओं के लिये गर्व की बात है कि घर की महिलाएं पहली कतार में रहीं। जुलूस ने मटियाबुर्ज अंचल की परिक्रमा की जहां लोगों ने जुलूस में शामिल लोगों का जगह जगह भव्य स्वागत किया। इससे पहले भजन संध्या व माता रानी का जगारण सहित नृत्य नाटिका का आयोजन हुआ। शोभायात्रा में चंद्राणी झा, शम्भू साव, चंन्द्र शेखर प्रसाद, राहुल शुक्ला, पंकज गुप्ता, बीरबहादूर सिंह, संदीप यादव, रवि यादव, सोनू केशरी, राजेश राय, राहुल अग्रवाल, अमित प्रसाद आदी शामिल हुए। इधर अकड़ा फाटक में भी श्रीराम नवमी की शोभायात्रा व जुलूस अकड़ा फाटक राम नवमी उत्सव कमिटी द्वारा निकाली गई। जानकारी देते हुए प्रदीप शर्मा ने बताया कि उक्त अवसर पर भारी संख्या में लोग इस श्रीराम नवमी की शोभायात्रा व जुलूस में शामिल हुए। इस दौरान बबलू साव,राजीव मजूमदार,पप्पू राम,उमेश साव,संतोष महतो,बीरेंद्र गोस्वामी,रवि महतो,अमरदीप,महतो,दीपक चौधरी,माधव साव आदि मौजूद रहें।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •