मालदा। तालाब से मछली चोरी करने को लेकर झगड़े को लेकर मां व बेटे पर जानलेवा हमला करने की घटना सामने आई। यह घटना मालदा के इंग्लिशबाजार थाना क्षेत्र के मुस्लिमपुर गांव में हुई। घटना में घायल में घायल मां व बेटे का मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस घटना की जांच शुरू की है। ज्ञातव्य है कि घायल मां अलीमा बीबी (40) व बेटे अब्दुल अजीम (14 )का घर इसी इलाके में है। अस्पताल में से घायलों का अभिभावक एक्रामूल शेख ने बताया कि वह पेशे से मछली व्यवसायी है। व्यवसाय के लिए क्षेत्र में एक तालाब लीज पर लिया। कई महीने पहले तालाब में मछलियों के जीरे छोड़े गए। इसके बाद पड़ोसी आताउर रहमान ने अपने कुछ साथियों को लेकर तालाब से मछली चोरी की। कई दिनों तक इस पर नजर रखने के लिए तालाब से मछली पकड़ने में रुकावट डाला। इसके लेकर उनमें झगड़ा भी हुआ। इसके मुताबिक उसने तालाब पर नजर रखना शुरू किया। शुक्रवार सुबह को फिर आताउर रहमान व उसके साथियों ने उसके तालाब से चोरी की थी। उस समय उन्हें मछली पकड़ने से रोका तो वे उस समय वे वहा से चले गए। कुछ देर बाद आताउर रहमान व उसके साथियों ने एक्रामूल के घर पर हमला कर दिया। उस समय घर में एक्रामूल के मौजूद नहीं होने से उसकी पत्‍‌नी पर हमला कर पिटाई शुरू की। आरोप है कि उस पर जानलेवा हमला किया। मां की पिटाई होते देख बेटा अब्दुल अजीम उसे बचाने गया तो उस पर भी आताउर व उसके साथियों ने हमला करने की कोशिश की। चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीणों के वहां पहुंचते ही आरोपी वहां से फरार हो गए। घायल मां व बेटे को ग्रामीणों ने मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्रारंभिक इलाज के बाद मां अलीमा बीबी को छोड़ दिया गया, लेकिन बेटे के सिर व पीठ पर गंभीर चोटें आने से उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद घायल परिवार की ओर से आताउर रहमान समेत दस लोगों के विरुद्ध इंग्लिशबाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •