गुस्साएं लोगों ने किया घंटो पथावरोध

सुनील तिवारी
आसनसोल। बीरभूम के पांचामी से आ रहे एक डम्पर के पलट जाने के कारण चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 60 के किनारे रानीगंज के आमरासोता ग्राम में आज तड़के घटी। बेकाबू डम्पर अनियंत्रित होकर एक घर में घुसते हुए पलट गया। जिसके कारण उक्त घर में रह रहे चार लोगों की मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि आमारसोता गांव में आज सुबह बीरभूम के पांचामी से आ रहा पत्थर लदा डम्पर अनियंत्रित होकर पलट गया और रास्ते के किनारे बने एक मकान की दीवार को तोड़ते हुए उसमें घुस गया। हादसे में सतीश कुमार (12), सूरज कुमार (18), रोहित कुमार (19) और शिशु कुमार (14) की मौत हो गई। हादसे में मृत रोहित, सूरज और सतीश सगे भाई हैं जबकि शिशु चचेरा भाई बताया गया है। उक्त घटना की खबर पाकर स्थानीय पुलिस के आते हा लोगों ने पुलिस के खिलाफ विरोध प्रकट किया। गुस्साएं लोगों ने घंटो इलाके में पथावरोध हंगामा भी खड़ा किया। पुलिस ने डम्पर के खलासी को गिरफ्तार तो कर लिया है लेकिन वाहन चालक भाग गया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •