जाकिर अली
हुगली। जिले के पुरशुरा में तब सनसनी ऱैल गई जब स्थानीय लोगों ने तृणमूल नेता शेख मोहम्मद रफीक उर्फ साहिब (29) का सिर कटा शव देखा। घटना की खबर स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी तो पुलिस ने तृणमूल नेता शेख मोहम्मद रफीक का शव आज रेलवे स्टेशन के पास से बरामद किया।स्टेशन के पास झाड़ी में शव पड़ा मिला।उक्त घटना से हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि मंगलवार की रात करीब आठ बजे साहेब ने अपनी मां से फोन पर बात की। तब वह उस समय टाकीपुर में अपने दोस्त शुभाशीष भौमिक के साथ था। बाद में वे दोनों बाइक लेकर बाहर निकले। शुभाशीष के मुताबिक रात करीब 12 बजे उन्होंने साहब को टाकीपुर छोड़ा और चला गया। इसके बाद आज तृणमूल नेता का शव सुबह टाकीपुर हॉल्ट स्टेशन पर मिला है। इधर मृतक की पत्नी सुंदरी बेगम ने कहा कि उसका एक युवती से संबंध था। बीते दिन उसका उससे झगड़ा हुआ था। पति की मौत की जिम्मेदार वह युवती ही है। मृतक की पत्नी का कहना है कि इसमें कोई राजनीतिक कारण नहीं है। हालांकि आरामबाग तृणमूल के अध्यक्ष जयदेव जाना ने कहा वह एक सक्रिय कार्यकर्ता थे। उन्होंने इसके पीछे भाजपा का हाथ बताया है। तो वहीं भाजपा बीजेपी विधायक विमान घोष ने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है, लेकिन भाजपा का इस मौत से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा हिंसा की राजनीति नहीं करती है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •