कोलकाता। राज्य में दुष्कर्म की घटनाएं कम होने की बजाए बढ़ती है जा रही है। एक टैक्सी चालक मो. साबीर हुसैन (51) को पुलिस ने गुरुवार को एक बच्ची से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि घटना पोर्ट अंचल के वाटगंज थाना इलाके में घटी है।

पुलिस ने बताया कि बुधवार की शाम को उक्त टैक्सी चालक सात वर्षीय बच्ची के घर के सामने खड़ा था। तभी उसने बच्ची को उठाकर एक जगह उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के चिल्लाने पर लोग जमा हो गये तो 51 वर्षीय टैक्सी चालक भागने में कामयाब हो गया। पीड़िता के घरवालों के द्वारा थाने में लिखित शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने मो. साबीर हुसैन को गिरफ्तार किया है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •