सत्यजीत चक्रवर्ती
कोलकाता। महानगर कोलकाता में वर्ल्ड बुक ऑफ स्टार रिकॉर्ड्स सहित एक अन्य संस्था द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । इस दौरान पत्रकार और लेखक सौरभ सिंह को समाज के विभिन्न वर्गों में उनकी उपलब्धियों के लिये बंग गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। सौरभ सिंह बीस वर्षों विभिन्न समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लिख रहे हैं व विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल है। सौरभ सिंह कई किताब लिख चुके है। इस अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के वंशज चंद्र नाथ बोस, पद्मश्री निरंजन गोस्वामी, अभिनेत्री डागरमणि टुडू और अन्य उपस्थित थे।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •