कोलकाता। सरकारी अंकेक्षक कैग ने कहा है कि मुंबई और कोलकाता सहित देश के कुछ प्रमुख बंदरगाहों को अंडर रिकवरी या राजस्व नुकसान मद में 53.5 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है.नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने अपनी एक नवीनतम रिपोर्ट में ये जानकारी दी है. इस रिपोर्ट को हाल ही में संसद में पेश किया गया.रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई बंदरगाह एमबीपीटी संशेधित पार्किंग शुल्क नहीं वसूल पाया जिससे बीते छह साल में उसे 23.10 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ. वहीं कोलकाता बंदरगाह की अंडर रिकवरी 13.36 करोड़ रुपए रही. कैग की ऑडिट में पाया गया कि ग्रेटर मुंबई नगर निगम एमसीजीएम समान स्थलों के लिए अधिक पार्किंग शुल्क वसूलता है और अपनी दरों को समय समय पर बदलता रहता है. एमबीपीटी को होने वाले नुकसान की गणना निगम की दरों के आधार पर ही की गई है. कोलकाता पोर्ट के अलावा विशाखापत्तनम पोर्ट ट्रस्ट भी भारतीय रेलवे से 4.64 करोड़ रुपए की वसूली नहीं कर पाया.
Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •