कोलकाता। पश्चिम बंगाल चाहे चुनावी मौसम हो या त्योहारों का सीजन, अब हर जगह ‘खेला होबे’ ही सुनाई या दिखाई देने लगा है। अभी नवरात्र का समय है और बंगाल के दुर्गा पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है। इस बीच बंगाल के पंडालों में राजनीति की भी झलक देखने को मिल रही है। बंगाल में खेला होबे की थीम पर पंडाल डिजाइन किए गए हैं, जिसे देखने के लिए लोग उमड़ रहे हैं। दरअसल, दक्षिण कोलकाता में एक दुर्गा पूजा पंडाल को ‘खेला होबे’ की थीम पर डिजाइन किया गया है। खेला होबे थीम डिडाइन करने वाले कलाकार सौमेन घोष का कहना है कि ‘खेला होबे’ का नारा पूरे भारत में प्रसिद्ध है। हमने इस विषय को बच्चों और युवाओं को मोबाइल गेम के बजाय आउटडोर गेम खेलने के लिए प्रेरित करने के लिए चुना है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •