कोलकाता। लेकिन बिते एक दशक से महानगर कोलकाता भी जाली नोटों के सौदागरों के लिये मुफिद जगह में शुमार हो गया है। चिंता की बात है कि मध्य कोलकाता जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र भी अब जाली नोटों की तस्करी के लिये जाना जाने लगा है। मैदान थाना क्षेत्र अंतर्गत मेयो रोड के पास जार्ज टेलीग्राफ स्पोर्ट्स क्लब के सामने से मंगलवार देर रात को जाली नोटों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक लाख के जाली नोट बरामद हुए हैं। कोलकाता पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोगों द्वारा जाली नोटों की सप्लाई की जा रही है। इसी आधार पर पुलिस की एसटीएफ टीम संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में टीम ने देर रात को राजस्थान के जालोर निवासी मीठा लाल को गिरफ्तार किया। उसके पास से दो हजार के.एक लाख के जाली नोट बरामद हुए हैं। ज्ञात हो की एक सप्ताह पहले भी बड़ाबाजार से एसटीएफ ने दो लोगों को जाली नोटों के साथ दबोचा था। उन्हें बड़ाबाजार के कैनिंग स्ट्रीट से गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से दो-दो हजार के 10 लाख के जाली नोट बरामद हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार रात नौ बजे के करीब बड़ाबाजार के कैनिंग स्ट्रीट मार्केट में अब्दुस सत्तार और आजाद शेख ने जाली नोट देकर इलेक्ट्रिक सामान खरीदने की कोशिश की। इसमें अब्दुस का घर मालदा में है और आजाद राजस्थान का रहने वाला है। खबर पाकर मौके पर स्पेशल टास्क फोर्स की टीम पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 10 लाख के जाली नोट बरामद किये गये थे।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •