दीदी ने कहा, ‘यह अंत की शुरुआत है’

कोलकाता। लोकसभा उपचुनाव में लोकसभा और फूलपुर लोकसभा सीटों के नतीजे समाजवादी पार्टी (सपा) के पक्ष में जाता देख राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जहां बिहार के लिये लालू प्रसाद यादव को शुभकामनाएं दी वहीं अखिलेश यादव और मायावती को बधाई दी।लोकसभा उपचुनाव में लोकसभा और फूलपुर लोकसभा सीटों के नतीजे समाजवादी पार्टी (सपा) के पक्ष में जाता देख राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अखिलेश यादव और मायावती को बधाई दी। ममता बनर्जी ने कहा कि अंत की शुरुआत हो गई है। इन दोनों ही सीटों पर भाजपा हारती नजर आ रही है। इन दोनों सीटों पर हार भाजपा के लिए एक बड़ा झटका होगा क्योंकि यह दोनों ही सीटें पहले उसके पास थीं। इन दोनों सीटों पर सपा की संभावित जीत पर ममता बनर्जी ने ट्वीट किया। ममता ने कहा, ‘शानदार विजय! उप चुनावों में शानदार प्रदर्शन के लिए मायावती जी और अखिलेश जी को बधाई।’ बता दें कि उपचुनावों में बसपा ने सपा के साथ गठबंधन तो नहीं किया है लेकिन उसने अपने मतदाताओं से भाजपा को हराने वाली पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की थी।गोरखपुर सीट पर सपा के उम्मीदवार प्रवीण कुमार निषाद भाजपा के उपेंद्र दत्ता शुक्ला और फूलपुर में नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल अपने भाजपा के प्रतिद्वंद्वी कौशलेंद्र सिंह पटेल से आगे चल रहे हैं। दोनों ही सीटों पर सपा ने निर्णायक बढ़त बना ली है। इन दोनों ही सीटों पर भाजपा को झटका मिलता दिख रहा है। जबकि सपा कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह है।बता दें कि गोरखपुर और फूलपुर दोनों ही प्रतिष्ठित सीटें हैं और ये दोनों ही सीटें भाजपा के पास थीं। आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद गोरखपुर सीट खाली हुई जबकि केशव प्रसाद मौर्य के उपमुख्यमंत्री बनने पर उन्हें यह सीट छोड़नी पड़ी थी। उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपने उम्मीदवार खड़े नहीं किए थे और उसने अपने मतदाताओं से भाजपा को हराने वाली पार्टी को वोट देने की अपील की थी। कांग्रेस पार्टी ने दोनों ही सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं।

Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •