दर्ज हुआ शहर का सबसे शीतलतम दिन
पारा लुढ़क कर 13.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
लोगों को दिन में ही अलाव जलाने पड़े
कई मामलों में थमी शहर की रफ्तार

जगदीश यादव
कोलकाता। महानगर कोलकाता में ठण्ड ने अपना जलवा दिखाना शुरु कर दिया है। आज महानगर कोलकाता में अबतक का सबसे सर्द दिन दर्ज किया गया। अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार आज महानगर कोलकाता का निम्नतम तापमान 13.7 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। जबिक एकदिन पहले शनिवार को यह तापमान 14.9 डिग्री सेंटीग्रेड पर था। हालांकि विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि फिलहाल सोमवार तक तापमान इसी तरह से नीचे रहेगा और मंगलवार को एक बार फिर तापमान बढ़ सकता है। वैसे बता दे कि दिसम्बर माह के पहले सप्ताह में ही कोलकाता सहित राज्य के अन्य हिस्सों में ठंड तेजी से बढ़ने लगी है। इधर आज महानगर में ठण्ड के इस मिजाज के कारण गर्म कपड़ों के दुकानों की ओर लोगों खिचे चले गये और ऐसे लोग भी थें जो महानगर में अन्य कामों के लिये आये थें लेकिन गर्म कपड़े खरीदना उनकी मजबूरी बन गई। बता दे कि गुजरे साल जनवरी में ठण्ड ने बिगत छह साल का खुद का रिकार्ड तोड़ दिया दिया। इस साल सात जनवरी को अलीपुर मौसम विभाग ने महानगर कोलकाता का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। यानी साफ कहा जा सकता है कि मौसम का मिजाज अगर ठीक रहा तो ठण्ड खुद का रिकार्ड बहुत जल्द तोड़ेगा। आज अलीपुर मौसम विभाग के महानिदेशक संजीव बनर्जी की माने तो तापमान का 14 डिग्री से भी नीचे पहुंचना भीषण ठंड की दस्तक है। उन्होंने बताया कि 10 दिसंबर तक इसी तरह से तापमान नीचे रहेगा लेकिन 11 दिसंबर मंगलवार को तापमान थोड़ा-सा बढ़ सकता है। हालांकि इससे ठंड से बहुत अधिक राहत नहीं मिलेगी। इस बारे में अलीपुर मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक गोकुल चंद्र देवनाथ ने बताया कि अगले 15 से 20 दिनों तक तापमान बहुत अधिक बढ़ेगा नहीं क्योंकि पूरे राज्य में ठंडी उत्तरी हवाएं घुस चुकी हैं और उत्तर बंगाल के कई क्षेत्रों में बर्फबारी भी हुई है जिसकी वजह से मौसम और अधिक ठंड हो गया है। ठण्ड कगा असर यह रहा कि आज महानगर में दिन दहाड़े ही लोगों को दिन में ही अलाव जलाने पड़े। वहीं कई मामलों में ठण्ड के काऱम शहर की रफ्तार भी थमती रही। लोगों को चाय के दुकानों में चाय की चुस्कियां लेते देखा गया तो लोग गर्म कपड़ों के साथ कान व नाक तक ढंक कर रखते देंखे गये। जबकि बात अगर जिलों की करें तो पारा पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर में 10 डिग्री से नीचे चला गया है। कूचबिहार, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी में तापमान सात से 10 के बीच चल रहा है जो राज्य में अधिक ठंड को दर्शाने वाला है।हुगली और उत्तर 24 परगना जिले में निम्नतम तापमान 11 डिग्री सेंटीग्रेड पर पहुंच गया है जिसकी वजह से ठंड से लोग काफी परेशान हो रहे हैं। दक्षिण 24 परगना का तापमान भी 11 डिग्री के आसपास है। हावड़ा में भी तापमान 11 से 12 डिग्री सेंटीग्रेड के आसपास रह रहा।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •