अस्पताल में भर्ति राज्यपाल को देखने पहुचे पार्थ व सुजन

गर्वनर की नाक में एक अल्सर की शिकायत 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी रविवार की सुबह को अचानक ही अस्वस्थ्य हों गये है। उन्हें नाक से आज सुबह अचानक रक्तपात होने लगा। उन्हें तुरंत महानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें निगरानी में रखा गया है। उनके इलाज के लिए चार डॉक्टरों की टीम गठित की गई है। अस्पताल में उनकी हालत स्थिर है। बताया जा रहा है कि उनकी नाक में एक अल्सर पाया गया है।
डॉक्टरों का कहना है कि राज्यपाल की नाक में जख्म है। इसी वजह से रक्तपात हुआ है। उन्हें देखने के लिये कई भाजपा नेता समेत तृणमूल महासचिव पार्थ चटर्जी व माकपा के वरीय नेता सुजन चक्रवर्ती भी अस्पताल में  देखने पहुंचे।
केशरीनाथ त्रिपाठी का जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में 10 नवंबर, 1934 को हुआ था। वर्तमान में वे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल हैं | यह पद उन्होंने 14 जुलाई, 2014 को ग्रहण किया था। उत्तर प्रदेश के तीन बार विधानसभा अध्यक्ष और पांच बार विधायक रहे केशरीनाथ त्रिपाठी बंगाल के 20 वें राज्यपाल हैं।
ज्ञात रहे कि बिते दिनों राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी कोलकाता में  एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर गिर पडे थें जिस वजह वह मामूली रुप से जख्मी हो गए। शहर के दक्षिणी हिस्से गोर्की सदन में एक किताब के विमोचन कार्यक्रम के दौरान त्रिपाठी मंच पर गिर पडे और उनकी दाहिनी आंख के ऊपर चोट आई।
राजभवन के एक अधिकारी ने बताया था कि जब राज्यपाल मंच पर पहुंचने के लिए सीढियां चढ रहे थे तभी शायद माइक और ध्वनि बॉक्सों की तारों में उनका पैर फंस गया तथा वह गिर पडे।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •