कोलकाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन यानी आरएसएस की चिकित्सा शाखा बच्चों को गर्भ में ही सुसंतान या सुसंस्कारी बनाने का दावा कर रही है। बच्चों को सुसंतान या सुपर शिशु बनाने के लिए आरएसएस की एक शाखा प्राचीन भारतीय रहस्यों को साझा करने के लिए कार्यशाला का आयोजन कर रही है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की चिकित्सा शाखा आरोग्य भारती ने इस कार्यक्रम को ‘गर्भ संस्कार’ कार्यशाला का नाम दिया है। दो दिवसीय कार्यशाला के ज्ञापन पुस्तिका में डॉक्टर करिश्मा नरवीन को गर्भ संस्कार स्पेशलिस्ट बताया गया। डॉक्टर नरवीन गुजरात के जामनगर के आयुर्वेद विश्वविद्यालय की एक अतिथि व्याख्याता हैं। वो कार्यशाला को संबोधित करने के लिए कोलकाता आएंगी।

विश्वविद्यालय में उनके सहयोगी डॉक्टर हितेश जानी ने बताया कि गर्भ संस्कार के द्वारा प्रतिभाशाली बच्चों का पैदा किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि गर्भ संस्कार के माध्यम से जेनेटिक इंजीनियरिंग करके गर्भ के अंदर ही बच्चे को संस्कारी बनाया जा सकता है। बंगाल के बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने इस बाबत बिते दिनों कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। आयोग ने इसे अवैज्ञानिक बताया। लेकिन हाई कोर्ट ने उनकी याचिका नामंजूर कर दी थी। बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष अनन्या चक्रवर्ती ने बताया कि ये विज्ञान पर अंधविश्वास की जीत है। आरोग्य भारती के वकील प्रणब घोष ने कहा कि हम अदालत के निर्देशों का पालन करेंगे। अदालत ने कहा था कि व्याख्यान का वीडियो अदालत में पेश करना होगा।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •