पिकनिक मनाकर लौट रहें थें सभी 
चार अन्य घायलों की स्थिती नाजूक

424

Advt.

जाकिर अली
हुगली। वर्ष 2017 के जाते जाते राज्य के हुगली जिले में एक सड़क हादसे ने पांच लोगों की जिन्दगी छिन ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हुगली जिले में एक तेज रफ्तार में आ रही ट्रक और एक बोलरों कार की आमने सामने की टक्कर में बोलरों में सवार एक परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य बुरी तरह से घायल हो गए। जिला पुलिस ने रविवार को इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त अबू बकर (37), मरीयम खातून (20), शेख उस्मान गाजी (16), मो. खलील (31) व मर्जीना बेगम के तौर पर हुई है। घटना शनिवार देर रात की है उक्त परिवार दीघा से पिकनिक मनाकर लौट रहा थ। पुलिस अधिकारी ने बताया कि “मारे गए लोगों में दो महिलाएं और एक नाबालिग शामिल है। घटना हुगली जिले के गोघाटा स्थित मंदारारन के कामारपुर में घटी। ट्रक चालक घटना के बाद फरार हो गया है.” दुर्घटना में मृत व सभी लोग अरामबाग के निवासी बताये गये हैं। इस घटना के बाद से आरामबाग इलाके में सन्नाटा पसर गया है। स्थानीय युवकों ने नव वर्ष की आगवानी के लिये आयोजित कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •