कोलकाता। राज्य के आसनोल जिले के बर्नपुर में इस्को इस्पात संयंत्र में हुए हादसे में गंभीर रूप से झुलसे एक मजदूर की आज एक स्थानीय अस्पताल में मौत हो गयी।बर्नपुर में भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) की इकाई इस्को में सीटीपी यूनिट पर काम कर रहे नौ मजदूरों पर पिघला हुआ लोहा गिर गया था जिससे आशिक सिक्का (25) और एस के शाहनवाज (23) नामक दो लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य झुलस गये। झुलसे हुए मजदूरों में से चार की हालत नाजुक थी जिनमें से एक की आज मौत हो गयी।
ज्ञात रहे कि पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले में सेल के बर्नपुर में स्थित इस्को संयंत्र में दुर्घटनावश पिघला हुआ लोहा श्रमिकों पर गिरने से शनिवार को संविदा पर कार्यरत दो मजदूरों की मौत हो गई और सात अन्य जख्मी हो गए। पुलिस ने कहा कि घटना तड़के करीब चार बजे हुई जब श्रमिक संयंत्र की लोहा पिघलाने वाली इकाई में काम कर रहे थे. दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात घायलों को दो अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •