ओ. फारुख
कोलकाता। मटियाबुर्ज-गार्डेनरीच अंचल में एक ट्रांसपोर्टेर के घर से नोटों का पहाड़ मिलने की घटना को लेकर आज राज्य के मंत्री व कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने केन्द्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाया है। वहीं उक्त मामले के लेकर माकपा के वरीय नेता सुजन चक्रवर्ती ने कहा कि, हैरत है कि राज्य में करोड़ों से नीचे का कोई बात ही नहीं हो रहा है। किसी के पास से 50 बरामद हो रहा है तो किसी के पास नोटों का पहाड़ मिल रहा है। भाजपा नेता शमिक भट्टाचार्य ने कहा, अभी कर हम गाय व कोयले के बारे में सुन रहे थें, लेकिन अब चीनी ऐप गेम के जरिये पैसों की हेराफेरी देख सुन रहें है। न केवल चीनी ऐप के जरिए धोखाधड़ी की गई बरन सिंडिकेट कार्गो परिवहन व्यवसाय की आड़ में भी उक्त धंधा चल रहा था। फिरहाद हकीम का अचानक उक्त तरह का बयान ऐसा क्यों है? क्या वह धोखाधड़ी व्यवसाय का समर्थन कर रहें  है? बता दे कि, मटियाबुर्ज-गार्डेनरीच अंचल में एक ट्रांसपोर्टर के घर से नोटों का पहाड़ मिला है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने  मटियाबुर्ज-गार्डेनरीच में एक ट्रांसपोर्टेर निसार खान के घर से भारी मात्रा में धन बरामद किया है। ईडी 8 मशीनों का इस्तेमाल रुपये गिनने के लिये कर रही थी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •