कोलकाता। मटियाबुर्ज-गार्डेनरीच अंचल में एक ट्रांसपोर्टेर के घर से नोटों का पहाड़ मिला है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने  मटियाबुर्ज-गार्डेनरीच में एक ट्रांसपोर्टेर निसार खान के घर से भारी मात्रा में धन बरामद किया है। ईडी 8 मशीनों का इस्तेमाल रुपये गिनने के लिये कर रही थी तो छापेमारी स्थल के आसपास लोगों की भीड़ जमा थी।तभी ईडी के तलाशी अभियान को दौरान एक खान परिवार की एक महिला बेहोश हो गई। पैसे बढ़ने की संभावना देखकर ट्रांसपोर्टेर के घर पैसे गिनने की मशीन लाई गई। उस समय घर का माहौल देख महिला सहम गई और वह बेहोश हो गई। उसे तुरंत बाहर खुली हवा में ले जाया गया। बेहतर महसूस करने के बाद उन्हें घर के अंदर ले जाया गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार महिला ट्रांसपोर्टेर के परिवार की सदस्य है। दो मंजिला मकान के एक कमरे की पलंग के नीचे प्लास्टिक की कई थैलियों में नोटों के बंडल थे। उसमें पांच सौ और दो हजार रुपये के नोट रखे हुए थे।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •