विधायक सुनिल सिंह थें बदमाशों का लक्ष्य

कोलकाता। उत्तर चौबीस परगना के बैरकपुर के मणिराम सदर बाजार इलाके में बदमाशों ने गोली बारी कर एक मछली व्यवसायी शेख चंदू को गोली मार दी है। पुलिस ने बताया कि गोली मछली व्यवसायी शेख चंदू के हाथ व पैर में लगी है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वैसे मामले में एक वर्ग द्वारा दावा किया गया है कि बदमशों ने गोलीबारी नोआपाड़ा के विधायक सुनिल सिंह को लक्ष्यकर की। बताया जा रहा है कि यह तो दुर्भाग्य है कि गोली मछली व्यवसायी शेख चंदू को लगी। बताया जा रहा कि विधायक की जीत पर एक विजय समारोह व जुलूस का आयोजन किया गया था। बदमाशों ने उक्त दौरान गोली बारी की। मामले पर आज घटना स्थल पर आये तृणमूल विधायक अर्जून सिंह ने कहा कि लगता है कि अभी भी कुछ दादा बचे हैं लेकिन वह लोग सावधान रहें कारण उनकी दादागीरी निकाल दी जाएगी। इधर घटना को लेकर इलाके में तनाव कायम है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •