कोलकाता। योग्यता के आधार पर नियुक्ति नहीं होने के विरोध में मदरसा सर्विस कमीशन के अभ्यर्थियों ने आज तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के कैमेक स्ट्रीट पार्टी कार्यालय के सामने थाली बजाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी नियुक्ति क्यों नहीं की गई, कारण बताओ के नारे लगा रहे थे। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वे नियुक्ति की मांग को लेकर अभिषेक बनर्जी को ज्ञापन सौंपने आए थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। बताया गया है कि आज सुबह ही अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री गुलाम रब्बानी ने प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधियों से फोन पर बात करके नियुक्ति का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद विरोध प्रदर्शन क्यों किया जा रहा है इसे लेकर संशय बना हुआ है। प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधि कृशानु गांगुली ने कहा कि मंत्री गुलाम रब्बानी ने इस मामले को लेकर हमलोगों के साथ पूजा के बाद 13 से 15 अक्टूबर के बीच बैठक करने की बाय कही है। उल्लेखनीय है कि 2013 में मदरसा सर्विस कमीशन के 3183 खाली पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की गयी थी। इसके लिए 2014 में लिखित परीक्षा हुई जिसका परिणाम 2016 में प्रकाशित हुआ था। इसके बाद 2017 में साक्षात्कार के बाद 2018 में मेधा सूची प्रकाशित किये बिना ही कुछ परिणाम घोषित कर दिया गया था। 1500 लोगों की नियुक्ति भी कर दी गई। बाकी 1700 पदों पर अब तक नियुक्ति नहीं की गई है। इसे लेकर ही मंगलवार को नौकरी अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि योग्यता के बावजूद अब तक हमलोगों को नियुक्तिपत्र नहीं मिला है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •