एस. शर्मा
हुगली। सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस द्वारा ग्राम पंचायत में किए गए धांधली के खिलाफ रिसड़ा भाजपा युवा मोर्चा की ओर से धिक्कार रैली का आयोजन किया गया। सुबह रिसड़ा पंचानन तल्ला इलाक़े से रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर ज़िला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष किशन साव, रिसड़ा भाजपा मंडल की अध्यक्ष शशि सिंह, रिसड़ा भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष निर्भय राय उर्फ राजू, वरिष्ठ भाजपा के नेता विधा सागर पांडे, मोती लाल चटर्जी, गोपी किशन करनानी, प्रदेश भाजपा के नेता ओमप्रकाश पांडे आदि मौजूद थे। निर्भय राय ने कहाँ कि जिस प्रकार बिते पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा कर्मियों के उपर हमला चलाया हैं और उन्हें चुनाव में अंश ग्रहण करने पर बाधा पहुंचाया आज उन्हीं अत्याचार के खिलाफ युवा मोर्चा ने धिक्कार रैली का आयोजन किया गया। यह रैली रिसड़ा के पश्चिम पार के विभिन्न जगहों पर घुमाते हुए रिसड़ा बाज़ार इलाक़े में समाप्त हुआ।

Spread the love
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    2
    Shares
  •  
    2
    Shares
  • 2
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •