कोलकाता। एशिया के वृहतम रेड लाइट इलाकों में अन्यतम उत्तर कोलकाता के सोनागाछी से पुलिस ने आज एक युवक नव राय (36) का शव बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उक्त युवक यहां नियमित तौर पर आता जाता था। नव का शव एक यौनकर्मी के घर से मिला है। पुलिस मामले में कई यौन कर्मियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता है कि युवक की मौत कैसे हुई है। यह हत्या य़ा फिर खुदकुशी का मामला है। पुलिस मृतक के परिजनों से सम्पर्क की कोशिश कर रही थी।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •