कांच तो़ड़ कर दर्जनों लोगों को निकाला गया
दमकल की दस इजनों से राहत कार्य

कोलकाता। महानगर में अगलगी का क्रम जारी है। दक्षिण कोलकाता के 12, प्रिटोरिया स्ट्रीट स्थित बहुमंजिला इमारत ऐसप्रेशन बिलडिंग मे आग लगने के कारण जहां अफरा तफरी मची वहीं आम लोगों में दहशत रही। पुलिस, दमकल व स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दमकल के दस इंजनों के द्वारा आग पर राहत पा लिया गया। दमकल ने बताया कि इस इमारत के पास ही एक स्कूल में भी हड़कंप मच गया और सर्तकता के तहत स्कूल से बच्चो को बाहर निकला गया। घटना की खबर पाकर डीसी (साउथ) प्रवीण त्रिपाठी घटना स्थल पर पहुंचे। वहीं राज्य के दमकल मंत्री शोभन चटर्जी दमकल के वरीय अधिकारियों के साथ घटना स्थल पर आये और स्थिती का जायजा लिया। खबर के लिखे जानेतक उक्त घटना कैसे घटी यह पता नहीं चल सका था। राहत आपदा प्रबंधन के लोगों ने उक्त इमारत में रही खिड़कियों के कांच तोड़ कर हार्डोलिक लैण्डरों के द्वारा दो दर्जन भर लोगों को बाहर निकाला। वैसे आग का कारण प्राथमिक तौर पर शार्ट सर्किट माना जा रहा है। आग के कारणों के जांच के निर्देश दिये गये हैं। प्राथमिक जांच में पाया गया है कि इमारत में अग्निरोधी उपायों की अनदेखी की गई थी।
ज्ञात रहे कि 30 मार्च को ही दक्षिण कोलकाता स्थित पार्क स्ट्रीट संलग्न होचि मिन्ह सरणी में गोल्डेन पार्क होटल में भीषण अग्निकांड में दो लोगों की जहां मौत हो गई थी। वहीं इस घटना में सात अन्य लोग झुलसे व घायल हुए थें ।मृतकों की शिनाख्त युगल किशोर गुप्ता और अनुप अग्रवाल के तौर पर हुई थी। दोनों होटल में रह रह रहें थें। इस दौरान तीन लोगों ने जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से छलांग लगाई थी।अगलगी के समय होटल के कर्मचारियों समेत 31 लोगों को बचाया गया था। मौके पर पहुंची दमकल की नौ गाड़ियों को आग बुझाने में तीन घंटे लगे थें।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •