11 से ज्यादा लोग घायल

जाकीर अली
हुगली। जहां लोग दुर्गोत्सव के रंग में रंगकर खुशियां मान रहे थे वही हुगली जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी है। पुलिस ने आज उक्त हादसों की जानकारी दी। हुगली ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक सुकेश जैन ने बताया कि दुर्घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में शुक्रवार रात में चुंचुड़ा में एक ई-रिक्शा में एक ट्रक के टक्कर मार देने के कारण तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात जिले के बण्डेल के डुमुरदाहा में दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में एक कार के घुस जाने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई। दशमी यानी शुक्रवार की रात हुगली जिले के बालागढ़ एवं बंडेल में हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गयी जबकि 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए चुचुड़ा इमामबाड़ा सदर अस्पताल भेज दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पहली दुर्घटना बालागढ़ थानांतर्गत डुमुरदह बस स्टैंड इलाके में घटी। बताया जाता है कि दशमी की रात मां दुर्गा की प्रतिमा को लेकर असम लिंक रोड से एक शोभायात्रा जा रही थी। उसी समय एक तेज रफ्तार गाड़ी शोभायात्रा के बीच घुस गयी और शोभायात्रा में शामिल कई लोगों को कुचल दिया। घटनास्थल पर ही शोभायात्रा में शामिल चार लोग मारे गये। मृतकों के नाम मनोरंजन बाछार, कार्तिक मल्लिक, चिरंजीत मंडल और शेख खोका बताये जा रहे हैं। इस घटना में छह लोग घायल हो गये जिन्हें स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से चुचुड़ा इमामबाड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दुर्घटना में हताहत सभी लोग डुमुरदह के निवासी बताये जा रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधि श्यामाप्रसाद बनर्जी ने बताया कि आरोपी गाड़ी जिराट की ओर से आ रही थी। शोभायात्रा में शामिल लोगों को कुचलने के बाद वह पलट गयी। दूसरी दुर्घटना बंडेल के शाहगंज इलाके में जीटी रोड पर हुई जहां एक ट्रक के धक्के से दो लोगों की मौत हो गयी और पांच लोग घायल हो गये। एक मृतक का नाम रघुनाथ दास है। वे सप्तग्राम इलाके के निवासी बताये जा रहे है। रघुनाथ पेशे से टोटो चालक थे। वहीं इस दुर्घटना में मारे गये दूसरे व्यक्ति की शिनाख्त खबर लिखे जाने तक नहीं हो पायी थी। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था। बताया जाता है कि इस दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक भाग गया लेकिन स्थानीय लोगों ने खलासी को पकड़कर उसकी जमके पिटाई कर डाली। पुलिस को लोगों से खलासी को छुड़ाने के लिये हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। बहरहाल, पुलिस ने दुर्घटनाओं में शामिल वाहनों को जब्त कर लिया और मामले के जांच में जुटी है।
Spread the love
  • 8
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    8
    Shares
  •  
    8
    Shares
  • 8
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •