कोलकाता। दक्षिण 24 परगना जिले के बासंती थानांतर्गत बासंती हाइवे से शुक्रवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। अनुमानित उम्र 50 वर्ष है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राथमिक पड़ताल के बाद पुलिस ने भी हत्या की आशंका जताई है। मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।
जानकारी के मुताबिक आमझारा इलाके से होकर गुजरे बासंती हाइवे पर स्थानीय लोगों ने इस दिन अधेड़ का शव पड़ा देखा। लोगों ने ही इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलने के कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव के कई हिस्से पर जख्म के निशान मिले। शव का पंचनामा करने के बाद पुलिस को संदेह है कि अन्यत्र हत्या कर शव यहां फेंक दिया गया होगा। पुलिस शव की शिनाख्त की भी कोशिश कर रही है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •